देश की खबरें | छत्तीसगढ़: नक्सली हमले सशस्त्र बल का एक जवान शहीद, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर (छत्तीसगढ़) , 13 दिसंबर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अमदई घाटी स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में बम विस्फोट के कारण छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के नवमी बटालियन के जवान कमलेश साहू शहीद हो गए तथा आरक्षक विनय कुमार घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमदई घाटी क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी भी की जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में घायल हुए विनय को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान कमलेश राज्य के जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट