देश की खबरें | छत्तीसगढ़ ‘शराब घोटाला’ मामला : व्यवसायी ढेबर को मिली अंतरिम जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर को प्रवर्तन निदेशालय ने मई में गिरफ्तार किया था।

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर को प्रवर्तन निदेशालय ने मई में गिरफ्तार किया था।

ढेबर की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता मतीन सिद्धिकी और वरिष्ठ अधिवक्ता पुनीत बाली ने बताया कि उच्च न्यायालय ने राज्य में कथित शराब घोटाला मामले के आरोपी ढेबर को अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत दी है। मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

अधिवक्ताओं ने बताया कि कारोबारी अनवर ढेबर को छह मई को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय में सोमवार को न्यायमूर्ति दीपक तिवारी की एकल पीठ के समक्ष अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। ढेबर के अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि उच्चतम न्यायालय ने पहले ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को राहत दी है। उन्होंने न्यायालय से ढेबर के गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी की समस्या से पीड़ित होने के कारण अंतरिम जमानत की मांग की। ईडी के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया।

अधिवक्ताओं ने बताया कि न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में अगली सुनवाई तक अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत दे दी है।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय को मामले में जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भी जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

ईडी के मुताबिक एक सिंडिकेट द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब के व्यापार में एक बड़ा घोटाला हुआ है। जिसमें राज्य सरकार के उच्च-स्तरीय अधिकारी, निजी व्यक्ति और राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं। ईडी का आरोप है कि 2019-22 के बीच दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार किया गया। ईडी ने इस मामले में ढेबर समेत पांच लोगों गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच के दौरान ईडी ने अदालत में 13 हजार पन्नों का आरोप-पत्र पेश किया था। ईडी ने इस मामले में अनवर ढेबर सहित कुछ और कारोबारियों तथा अन्य लोगों को आरोपी बनाया है तथा उनकी संपत्ति कुर्क की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\