Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिछले साल जून में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 13 वर्षीय एक लड़की ने हाल में बच्चे के जन्म दिया है. वहीं, इस मामले में एक लड़के सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोरबा, 29 जून छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिछले साल जून में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 13 वर्षीय एक लड़की ने हाल में बच्चे के जन्म दिया है. वहीं, इस मामले में एक लड़के सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है. यह भी पढ़ें: दो लोगों ने पुलिस कर्मी बनकर 17 वर्षीय लड़की से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया कि भयभीत लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती नहीं बताई थी और बच्चे के जन्म से वे चौंक गए तथा पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सामूहिक दुष्कर्म की घटना पिछले साल 22 जून को हुई थी। मुख्य आरोपी तीन साथियों के साथ लड़की को अपने साथ तब ले गया था जब वह घर पर अकेली थी.’’

उन्होंने बताया कि आरोपी लोग लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे.

अधिकारी ने कहा, ‘‘भयभीत लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई और उसने 26 जनवरी को अपने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया.’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता की धारा- 363 (अपहरण), धारा- 376(दुष्कर्म), 376(डी) (सामूहिक दुष्कर्म), धारा-506 बी (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो की उम्र क्रमश: 21 और 22 साल है, लेकिन नाबालिग लड़के की उम्र की जानकारी नहीं मिली है.

उन्होंने कहा, ‘‘नाबालिग लड़के सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और शनिवार को अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया. मुख्य आरोपी अब भी फरार है जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन