देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पुत्रवधु ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंगेली, 15 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पुत्रवधु ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया है।

समिति के अध्यक्ष और अतिरिक्त कलेक्टर राजेश नशीने ने बताया कि ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र की छानबीन सत्यापन समिति ने की है। सत्यापन के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों की समीक्षा की गई। जाति प्रमाण पत्र संदेह से परे साबित नहीं हुआ है। इसलिए अभी इसे निलंबित कर दिया गया है। इसे आगे की जांच के लिए राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय छानबीन समिति के पास भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े | Haryana Bye Poll Election 2020: बीजेपी ने बरोदा उपचुनाव के लिए पहलवान योगेश्वर दत्त को राजनीति के अखाड़े में उतारा.

नशीने ने बताया कि ऋचा रुपाली साधू (जोगी) से जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अभिलेख और जवाब मांगा गया था, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समिति को संतुष्ट नहीं करता है।

मुंगेली जिले के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने जाति प्रमाण पत्र की छानबीन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया है। इस समिति को जाति प्रमाण पत्र को निलंबित करने का अधिकार है।

यह भी पढ़े | Ujjain: उज्जैन में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित.

अधिकारियों ने बताया कि अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को मुंगेली जिले में 17 जुलाई को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। बाद में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतकुमार नेताम ने सितंबर माह में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति से ऋचा जोगी की जाति को लेकर शिकायत की थी।

शिकायत के बाद समिति ने छानबीन शुरू की थी तथा जोगी को अपना पक्ष और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा था। नोटिस के जवाब में ऋचा जोगी के भाई ऋषभ साधु ने सत्यापन समिति के समक्ष जवाब प्रस्तुत करते हुए दस्तावेज पेश किया था। साथ ही बाकी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समिति से कुछ समय की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि सत्यापन समिति ने इस मामले की छानबीन के बाद ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित करने का फैसला किया है।

ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र के निलंबन पर उनके पति और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि ऋचा जोगी का प्रमाण पत्र राजनीतिक दबाव और दुर्भावना में केवल इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि वह अजीत जोगी और डॉक्टर रेनु जोगी की बहु हैं और मेरे बेटे की मां हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसी भी सूरत में मेरे परिवार को चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है।

जोगी ने कहा है कि मुंगेली जिला जाति सत्यापन समिति को केवल ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र निलंबित करने का अधिकार है और जब तक उनका प्रमाण पत्र पूर्ण रूप से निरस्त नहीं किया जाता है, उनके नामांकन पत्र को स्वीकार करने के अलावा निर्वाचन अधिकारी के पास कोई दूसरा वैधानिक विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध वह पहले से ही उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुके हैं तथा इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी दे चुके हैं।

छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मरवाही विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। राज्य निर्माण के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास है तथा माना जा रहा है कि अमित जोगी या उनकी पत्नी ऋचा जोगी इस सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवार हो सकते हैं। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है।

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अमित जोगी और उनकी पत्नी इस सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\