देश की खबरें | छत्तीसगढ़: दो मुठभेड़ों में 18 नक्सली ढेर, चार सुरक्षाकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुकमा/बीजापुर, 29 मार्च छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह दोनों मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की यात्रा के एक दिन पहले हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और इस मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए।

उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है।

अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली जगदीश एक दर्जन से अधिक घातक नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसमें 2013 का झीरम घाटी हमला भी शामिल है।

इस घटना में कांग्रेस के कई नेता मारे गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी बीजापुर जिले में एक और मुठभेड़ की खबर है, जहां एक नक्सली मारा गया है।

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में डीआरजी सुकमा के तीन जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुकमा मुठभेड़ की सराहना करते हुए कहा कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता; केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।”

लगभग 10 दिन पहले सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर और कांकेर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 30 सदस्यों को मार गिराया था।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा, नेन्डुम और उपमपल्ली गांव के आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड सुकमा और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों का शव बरामद किये हैं।

सुंदरराज ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर अब तक सात नक्सलियों की पहचान हुई है, जिनमें 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन सचिव और स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा, एरिया कमेटी सदस्य रोशन उर्फ भीमा पोडियम, केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य सलवम जोगी, एरिया कमेटी सदस्य माड़वी देवे, सुरक्षा दलम कमांडर दसरी कोवासी, पार्टी सदस्या हूंगी निलावाया और मेडिकल टीम प्रभारी हिड़मे शामिल है।

सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, एक रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के टेकमेटा, नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

पुलिस ने मौके से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी