देश की खबरें | छाबरिया मामला : कपिल शर्मा ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबरिया के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात जनवरी हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबरिया के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने डीसी अवंति कार फाइनेन्सिंग और धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया था और पिछले महीने छाबरिया को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘छानबीन के दौरान यह प्रकाश में आया कि हास्य कलाकार कपिल शर्मा से भी कथित तौर पर जालसाजी की गयी। उन्होंने मामले में सूचनाएं साझा करने की इच्छा जतायी थी। इसके बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को सीआईयू के सामने पेश हुए। ’’

यह मामला तब सामने आया था जब दक्षिण मुंबई से दिलीप छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कार डीसी अवंति की जब्ती की गयी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इसका पंजीकरण नंबर फर्जी है।

उन्होंने कहा कि कार के मालिक ने जो दस्तावेज पेश किया वह सही था और पता चला कि उसका चेन्नई में पंजीकरण हुआ था। हालांकि उसी इंजन और चेसिस नंबर के साथ एक और कार का पंजीकरण हरियाणा में पाया गया।

जांच से पता चला कि जाली उपभोक्ताओं के नाम पर डीसी अवंति के लिए दिलीप छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रत्येक कार पर 42 लाख रुपये का कर्ज लिया। भारत और विदेश में 120 डीसी अवंति कार की बिक्री की गयी और कम से कम 90 की खरीदारों के लिए गलत तरीके से कर्ज लिया गया। इस तरह बीएमडब्ल्यू फाइनेंन्सियल सर्विसेज समेत कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड