खेल की खबरें | एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी करेगा चेन्नई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत तीन से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसका आयोजन इस शहर में होगा।

चेन्नई, 17 अप्रैल भारत तीन से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसका आयोजन इस शहर में होगा।

इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का सातवां सत्र सितंबर में चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के तैयारी के रूप में काम करेगा।

तमिलनाडु के खेल मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि हॉकी उस शहर में वापसी कर रहा है जो कभी दक्षिण भारत में खेल की राजधानी हुआ करता था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की चेन्नई में मेजबानी करना बेहद खुशी और सम्मान की बात है। यह शहर कभी दक्षिण भारत में हॉकी की राजधानी हुआ करता था और यहाँ कई प्रतिष्ठित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थीं।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यहां हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इस क्षेत्र में खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी और एशिया में शीर्ष टीमों को देखने से युवा पीढ़ी भी हॉकी को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होगी।’’

चेन्नई ने पिछली बार 2007 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी एशिया कप के रूप में की थी।  उस समय यहां का मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली साबित हुआ जिसने फाइनल में कोरिया को 7-2 से हराकर खिताब जीता था।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार की चैम्पियन भारत के अलावा गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन हिस्सा लेंगे।

आयोजकों ने कहा कि पाकिस्तान ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में भाग लेता है तो उसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।’’

 उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान 25 अप्रैल तक अपनी भागीदारी की पुष्टि करेंगे।

हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने पहले ही चेन्नई में आयोजन स्थल का दौरा कर लिया है और टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी