देश की खबरें | घर पर शराब पहुंचाने का झांस देकर सेवानिवृत्त महिला आईएएस अधिकारी से दो लाख रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक सेवानिवृत्त महिला आईएएस अधिकारी को घर पर शराब आपूर्ति करने का झांसा देकर कथित रूप से दो लाख रुपये की ठगी की गई। महिला अधिकारी ने इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था।

गुरुग्राम, छह अगस्त एक सेवानिवृत्त महिला आईएएस अधिकारी को घर पर शराब आपूर्ति करने का झांसा देकर कथित रूप से दो लाख रुपये की ठगी की गई। महिला अधिकारी ने इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था।

सुशांत लोक निवासी जोहरा चटर्जी के अनुसार, वह 23 जुलाई को एक दावत की व्यवस्था करने में व्यस्त थीं, जब उन्होंने शाम करीब छह बजे एक वेबसाइट पर ऑर्डर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। जल्दी में होने के कारण मैंने कॉल करने वाले पर भरोसा करते हुए उससे अपना क्रेडिट कार्ड नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा किया।’’

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इसके बाद उन्हें एक एसएमएस मिला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 630 रुपये डेबिट किए गए हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि क्रेडिट कार्ड से 1,92,477.50 रुपये खर्च किये गये थे।

पुलिस ने कहा कि पहले भी कई अन्य लोगों को वेबसाइट के माध्यम से ठगा गया है। एक अगस्त को गुरुग्राम पुलिस ने एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने घर पर शराब पहुंचाने का वादा करके एक लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी।

साइबर अपराध पुलिस थाना (पूर्व) के प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की शिकायत पर कहा, ‘‘हमने धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की निगरानी शुरू कर दी है, आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड