देश की खबरें | हैदराबाद में अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद में एक भूखंड से शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 11 अगस्त तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद में एक भूखंड से शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार आधी रात के बाद एक चौकीदार ने प्लॉट (भूखंड) में आग लगी देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि एक शव जलाया जा रहा था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की जांच करने पर पता चला कि यह एक महिला का शव है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि महिला की पहले हत्या की गई और बाद में शव को आग लगाई गई, या आग लगाकर महिला की हत्या की गई।
पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं।
आरजीआई हवाई अड्डा पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)