देश की खबरें | एसयूवी में मिले जले हुए शव एवं खून के धब्बे जुनैद, नासिर के थे: एफएसएल रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जींद (हरियाणा) में एक गौशाला से बरामद हुई एसयूवी कार में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे हरियाणा में मारे गए जुनैद और नासिर के थे। राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 26 फरवरी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जींद (हरियाणा) में एक गौशाला से बरामद हुई एसयूवी कार में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे हरियाणा में मारे गए जुनैद और नासिर के थे। राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भरतपुर निवासी जुनैद और नासिर के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से मिले थे।

मृतकों के परिवारों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों ने उन्हें पीटा और उनकी हत्या कर दी।

भरतपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफएसएल रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि जींद की एक गौशाला से बरामद एसयूवी में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे नासिर और जुनैद के थे।’’

उन्होंने बताया कि जली हुई गाड़ी का चेसिस नंबर से मिलान किया गया, लेकिन कार में मिले दो लोगों के जले हुए शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी।

अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए मौके से नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि नासिर और जुनैद के परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए ताकि एसयूवी में मिले खून के धब्बों और जली हुई गाड़ी में मिली हड्डियों की फोरेंसिक जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि शव नासिर और जुनैद के ही थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जींद से वह एसयूवी मिली जिसमें पीड़ितों को अगवा कर पीटा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे दल हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें