देश की खबरें | एनआईओएस बोर्ड परीक्षाओं में जालसाजी और हेराफेरी के लिए आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा वर्ष 2017 में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में जालसाजी और हेराफेरी करने के मामले में उन आठ लोगों को आरोपित किया है, जो कथित तौर पर परीक्षा नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने में शामिल थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा वर्ष 2017 में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में जालसाजी और हेराफेरी करने के मामले में उन आठ लोगों को आरोपित किया है, जो कथित तौर पर परीक्षा नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने में शामिल थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोपाल में सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दाखिल अपने आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के सीहोर, रतलाम और उमरिया में परीक्षा केंद्रों पर 2017 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उपस्थित नहीं होने वाले ‘‘बड़ी संख्या में विद्यार्थियों’’ को एनआईओएस द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया था।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘यह आरोप लगाया गया है कि अभियुक्तों ने परीक्षा केन्द्रों के उपस्थिति पत्रकों, विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं आदि में जालसाजी और हेराफेरी की है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उन शिक्षार्थियों की प्रयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं के रूप में सबूत कथित तौर पर नष्ट कर दिए जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

जांच के दो साल से अधिक समय बाद एजेंसी ने आरोप पत्र दाखिल किया है।

सीबीआई दो आरोपियों के खिलाफ 13 मई, 2018 को पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें