खेल की खबरें | चंद्रू जी ने जसकरण को हराकर डब्ल्यूबीसी इंडिया राष्ट्रीय खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के उभरते हुए मुक्केबाज चंद्रू जी ने पंजाब के जसकरण सिंह को चौथे दौर में नॉकआउट करते हुए डब्ल्यूबीसी इंडिया क्रूजरवेट चैंपियनशिप खिताब जीता।

हैदराबाद, 21 मई तमिलनाडु के उभरते हुए मुक्केबाज चंद्रू जी ने पंजाब के जसकरण सिंह को चौथे दौर में नॉकआउट करते हुए डब्ल्यूबीसी इंडिया क्रूजरवेट चैंपियनशिप खिताब जीता।

इस मुकाबले में 10-0 के जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ उतरे चंद्रू उम्मीद के मुताबिक जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने हालांकि धीमी की शुरुआत की और जसकरण (9-3) ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए बढ़त बना ली।

दूसरे दौर से हालांकि चंद्रू ने दबदबा बनाना शुरू किया और फिर विरोधी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया।

चंद्रू ने चौथे और निर्णायक दौर में जसकरण के चेहरे पर दाएं हाथ से दमदार मुक्का जड़कर उन्हें धराशाई कर दिया। रैफरी केविन डेविड ने इसके बाद मुकाबला रोककर चंद्रू को विजेता घोषित किया।

इस बीच अक्षय चहल और राम सिंह के बीच आठ दौर का मुकाबला बराबरी पर छूटा जबकि हरियाणा के आशीष चौधरी ने पंजाब के मनीष शर्मा को सर्वसम्मत फैसले से हराया।

हरियाणा की रेणु फोगाट ने दिल्ली की रूबी पर पहले दौर में ही तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

हरियाणा के सागर चौहान और मणिपुर के एनगांबा लोंगजैम के बीच छह दौर का मुकाबला बराबरी पर छूटा।

अफगानिस्तान के ताहिर खुर्रम ने तमिलनाडु के सैमुअल जे को चार दौर के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\