देश की खबरें | चंडीगढ़: आप का धान की ‘धीमी’ उठान को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की, जो राज्य में धान की धीमी उठान के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर चंडीगढ़ में पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की, जो राज्य में धान की धीमी उठान के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

हरजोत सिंह बैंस सहित पंजाब के कई मंत्री इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।

पुलिस ने पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के पास बैरिकेड लगा दिए थे। जैसे ही आप कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड लांघकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

इससे पहले मंगलवार को पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ खड़े होने के लिए किसानों से बदला लेने का आरोप लगाया था।

अरोड़ा ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘वे जानबूझकर किसानों और कमीशन एजेंट के लिए मुश्किलें पैदा करने के लिए उठाव प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं।’’

उन्होंने पंजाब से खाद्यान्न भंडार न निकालने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य के गोदामों में ताजा फसल रखने के लिए जगह नहीं है।

आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और पंजाब से चावल के भंडार को निकालने में तेजी लाने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग की।

पंजाब में अनाज मंडियों से धान का उठाव प्रभावित हुआ है, क्योंकि राज्य के चावल मिल मालिकों ने अपनी मांगें पूरी होने तक धान की मिलिंग करने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\