देश की खबरें | चांडी एक जन नेता और बेहतरीन प्रशासक थे : मनमोहन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वह एक जन नेता होने के साथ ही एक बेहतरीन प्रशासक थे।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वह एक जन नेता होने के साथ ही एक बेहतरीन प्रशासक थे।

चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

मनमोहन सिंह ने चांडी की पत्नी मरियम्मा ओमन को पत्र लिखकर शोक जताया।

उन्होंने कहा कि चांडी एक ऐसे नेता थे जिनका पार्टी लाइन से इतर हर जगह सम्मान था। सिंह के अनुसार, चांडी एक जन नेता होने के साथ ही बेहतरीन प्रशासक थे और अपना पूरा उन्होंने जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, " चांडी को कांग्रेस पार्टी और केरल के लिए की गई उनकी सेवा को लेकर सदा याद किया जाएगा। "

उन्होंने चांडी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\