देश की खबरें | चंदन रॉय सान्याल ने बनारस में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने आवश्यक एहतियात बरतते हुए बनारस में अपनी अगली फिल्म “वोह तीन दिन” की शूटिंग शुरु कर दी है।
मुंबई, 18 जुलाई अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने आवश्यक एहतियात बरतते हुए बनारस में अपनी अगली फिल्म “वोह तीन दिन” की शूटिंग शुरु कर दी है।
वह शूटिंग शुरु होने से दो दिन पहले सात जुलाई को बनारस पहुंचे।
यह भी पढ़े | दिल्ली: आप नेता आतिशी ने प्लाज्मा डोनेट किया: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सान्याल के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चंदन अपनी फिल्म का कुछ हिस्सा अगले कुछ दिनों तक मिर्जापुर जिले के चुनार में शूट करेंगे।
उन्होंने कहा कि “वोह तीन दिन” की पूरी टीम शूटिंग के दौरान सभी जरुरी एहतियात बरत रही है।
यह भी पढ़े | रायपुर: COVID-19 की रोकथाम संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना.
सान्याल ने कहा, “ मैं 40 दिनों से बाहर शूटिंग कर रहा हूं। मुझे किसी नए कलाकार की तरह लग रहा है। फिल्म के निर्माता बेहतरीन ढंग से सभी कलाकारों और सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। एक अनोखी कहानी वाली फिल्म में संजय मिश्रा के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव है।”
40 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यूनिट में कुल 30 लोग हैं और हर कोई सामाजिक दूरी के साथ-साथ सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर रहा है।
उन्होंने कहा, “पूरे सेट पर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। मेरे और संजय मिश्रा के दृश्यों के अभ्यास के दौरान भी इस बात का ध्यान रखा जाता है। फिल्म में शारीरिक स्पर्श और संपर्क वाले दृश्य अधिक नहीं हैं। यह हमारे लिए काफी फायदेमंद है।”
राज आशू द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रिक्शेवाले और उसकी सवारी के बीच के मजेदार संवाद पर आधारित है। सान्याल सवारी और संजय मिश्रा रिक्शेवाले की भूमिका में नजर आएंगे।
सान्याल प्रकाश झा की फिल्म “आश्रम” में भी नजर आने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)