खेल की खबरें | कथित नस्लवाद को लेकर खिलाड़ियों के मैदान छोड़ने पर चैम्पियंस लीग मैच स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तुर्की के खिलाड़ी काफी नाराज थे जब सहायक कोच पियरे वेबो को रैफरी ओविडियू हेटगन ने लाल कार्ड दिखाया । खिलाड़ियों ने कहा कि कोटेस्कू ने कैमरून के वेबो के लिये नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल किया है ।

तुर्की के खिलाड़ी काफी नाराज थे जब सहायक कोच पियरे वेबो को रैफरी ओविडियू हेटगन ने लाल कार्ड दिखाया । खिलाड़ियों ने कहा कि कोटेस्कू ने कैमरून के वेबो के लिये नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल किया है ।

बासाकसेहिर के सब्स्टीट्यूट डेम्पा बा ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा । पीएसजी के नेमार और काइलान एमबाप्पे ने भी सफाई मांगी है ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में T20, वनडे और टेस्ट सीरीज जीतने वाले बने पहले भारतीय कप्तान.

यह घटना उस समय की है जब 15 मिनट के खेल के बाद स्कोर गोलरहित बराबरी पर था ।

युएफा ने कहा कि मैच नये अधिकारियों के साथ बुधवार को खेला जायेगा ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: सिडनी में विराट कोहली की ये बड़ी गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी.

टीवी फुटेज में चौथे अधिकारी और रैफरी के बीच बातचीत कैद हो गई जिसमें कोटेस्कू ने हेटगन से कहा कि वेबो को उनके रवैये के लिये दंडित किया जाना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उस काले को लालकार्ड दिखाओ । यह अस्वीकार्य है । जाकर उसे पहचानो । वहां जो काला खड़ा है ।’’

वेबो ने इस पर नाराजगी जताते हुए छह बार कहा , ‘‘ तुमने नीग्रो क्यो कहा ।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now