देश की खबरें | चंपावत के उपजिलाधिकारी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर खोज शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चंपावत जिले में उपजिलाधिकारी, सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं।

चंपावत, 12 सितंबर उत्तराखंड के चंपावत जिले में उपजिलाधिकारी, सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं।

कोतवाली चंपावत में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस, एसओजी और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की तीन टीमें चन्याल की खोज में जुट गई हैं।

उधर कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी को सर्विलांस और सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से उपजिलाधिकारी की तलाश के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि उपजिलाधिकारी, सदर के साथ सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड रमेश राम ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम उपजिलाधिकारी ने उनसे और वाहन चालक को जाने के लिए और सोमवार को आने को कहा था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी जब सुबह उनके घर पहुंचा तो उसे ताला लगा मिला, मोबाइल फोन से संपर्क करने पर वह भी बंद मिला। इस पर उसने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी को दी।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जब चन्याल के आवास का ताला तोड़ा गया तो वहां सब कुछ सामान्य था अलबत्ता उनका फोन मेज पर रखा था और उसके साथ एक पर्ची थी जिसपर लिखा था कि इसे जिलाधिकारी के यहां जमा करा देना। इसके बाद सुरक्षा कर्मी की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी।

सूत्रों के अनुसार, उपजिलाधिकारी पिछले कुछ दिनो से तनाव में थे और 15 दिन के अवकाश पर जाना चाहते थे, लेकिन दैवीय आपदा के चलते पर् प्रदेश में अवकाश लेने पर रोक लगी थी।

पिथौरागढ के गंगोलीहाट तहसील के रहने वाले चन्याल का परिवार कुछ वर्षों से हल्द्वानी में रह रहा है। उनके परिजनों और रिश्तेदारों से भी पुलिस और प्रशासन ने संपर्क किया, लेकिन उनसे भी उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी