देश की खबरें | 'चाय पर चर्चा' ने बढ़ाई कुल्हड़ की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजनीति को लेकर 'चाय पर चर्चा' के लिए मशहूर बनारस में सियासी पारा चढ़ने के साथ कुल्हड़ की मांग भी बढ़ गई है।

वाराणसी (उप्र), छह मार्च राजनीति को लेकर 'चाय पर चर्चा' के लिए मशहूर बनारस में सियासी पारा चढ़ने के साथ कुल्हड़ की मांग भी बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत सोमवार को वाराणसी समेत नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर मतदान होगा। बनारस में 'चाय पर चर्चा' का दौर बढ़ने साथ ही चाय की दुकानों और खोमचों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ गई है। इसकी वजह से चाय विक्रेताओं के साथ-साथ कुल्हड़ निर्माताओं की आमदनी भी बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'बनारसी शग़ल' दिखाते हुए शुक्रवार को बनारस के पप्पू चाय वाले की दुकान पर कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां ली थीं। शुक्रवार शाम काशी विश्वनाथ धाम से लौटते वक्त मोदी का काफिला अस्सी इलाके में पप्पू चाय वाले की दुकान पर रुका था, जहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी थी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नजदीक स्थित इस चाय की दुकान पर प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे। चाय पीने के दौरान गले में भगवा गमछा डाले प्रधानमंत्री ने कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी।

प्रधानमंत्री के इस अंदाज में बनारस की चाय पर राजनीतिक चर्चा के मिजाज की झलक नजर आई। बहरहाल, चाय पर बढ़ती चर्चा ने बनारस के कुल्हड़ निर्माताओं की आमदनी बढ़ा दी है जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

पहाड़ी गांव के निवासी कुम्हार बाबू प्रजापति ने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान उनके कुल्हड़ों की बिक्री दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले जहां 5000 कुल्हड़ बिकते थे, वहीं अब लगभग 10,000 कुल्हड़ों की बिक्री हो रही है।

फुलवरिया गांव निवासी अतुल प्रजापति ने भी बताया कि चुनाव के दौरान उनकी कुल्हड़ की बिक्री बढ़ गई है।

महमूरगंज के एक चाय विक्रेता ने बताया कि बढ़ती मांग की वजह से उन्हें सही कुल्हड़ नहीं मिल पा रहे हैं और उनकी दुकान पर दिनभर चाय पीने वालों की भीड़ लगी रहती है।

कुल्हड़ विक्रेता कल्लू प्रजापति ने बताया कि हाल के दिनों में कुल्हड़ की बिक्री में करीब 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और मांग को पूरा करने के लिए कुल्ड़ह निर्माताओं ने अब हाथ से कुल्हड़ बनाने के बजाय इसे बनाने की मशीन लगा ली है।

वाराणसी के आसपास स्थित भट्टी, लोट्टा और शिवपुर कुल्हड़ निर्माण के केंद्र माने जाते हैं।

सं संजय सलीम नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू