जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ ने कहा, 3-4 साल में 90-100 अरब डॉलर का होगा भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है, जिससे ई-कॉमर्स को काफी प्रोत्साहन मिला है। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने बुधवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है, जिससे ई-कॉमर्स को काफी प्रोत्साहन मिला है। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने बुधवार को यह बात कही।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि उपभोक्ताओं के व्यवहार में आए इस बदलाव की वजह से अगले तीन-चार साल में देश का ई-कॉमर्स उद्योग 90 से 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों से कारोबार जगत प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे कई नए रास्ते भी खुल गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक खुदरा क्षेत्र आज किराना पारिस्थतिकी तंत्र सहित सभी आकार के कारोबार के लिए उल्लेखनीय अवसर प्रदान कर रहा है। फ्लिपकार्ट भी छोटे उद्योगों और कारीगरों को मदद के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।’’

कृष्णमूर्ति ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र पिछले कुछ साल से तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2019 में 10 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने कुछ न कुछ ऑनलाइन खरीदा है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इस रुख में और तेजी आई है। उस समय लोगों को अपने घर में रहना पड़ा था। लोगों ने किराना और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया। लॉकडाउन हटने के बाद भी यह रुख जारी रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में 100 से अधिक पिन कोड में ई-कॉमर्स के जरिये खरीद हो रही है। इनमें फैशन, उपकरण और फर्नीचर आदि शामिल हैं। 60 प्रतिशत से अधिक लेनदेन और ऑर्डर दूसरी श्रेणी के शहरों से आ रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी