देश की खबरें | केन्द्र ने बाबुल सुप्रियो के सुरक्षा कवच को वाई श्रेणी का किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो को दिए गए केंद्रीय अर्धसैनिक कमांडो के सशस्त्र सुरक्षा कवच को घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर केंद्र सरकार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो को दिए गए केंद्रीय अर्धसैनिक कमांडो के सशस्त्र सुरक्षा कवच को घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को एक आदेश जारी किए जाने के बाद सुरक्षा कवर को जेड श्रेणी के दूसरे उच्चतम स्तर से घटाकर वाई श्रेणी कर दिया गया है।

केंद्रीय योजना के तहत वीवीआईपी और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को दिया जाने वाला सुरक्षा कवर, उच्चतम जेड प्लस से लेकर जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स श्रेणियों तक होता है। सुप्रियो की सुरक्षा श्रेणी को कम किए जाने पर सूत्रों ने कहा कि इस संदर्भ में केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की ओर से एक सिफारिश की गई थी।

जुलाई में नरेन्द्र मोदी नीत मंत्रिपरिषद से मंत्री के रूप में हटाए गए सुप्रियो (50) की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक सशस्त्र टुकड़ी कर रही है।

सूत्रों ने संकेत दिया कि उनके सुरक्षा कवर की आगे की समीक्षा से इंकार नहीं किया जा सकता है, और उनकी सुरक्षा का काम पूरी तरह से पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपा जा सकता है क्योंकि वह अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं।

सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वह राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी