ताजा खबरें | संसद सदस्यों के प्रस्तावों पर राज्यों को निर्देश दे केंद्र :भाजपा सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा सांसद दिया कुमारी ने बुधवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि संसद सदस्यों के प्रस्तावों पर कार्रवाई के लिए राज्यों को निर्देश दिये जाने चाहिए।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई भाजपा सांसद दिया कुमारी ने बुधवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि संसद सदस्यों के प्रस्तावों पर कार्रवाई के लिए राज्यों को निर्देश दिये जाने चाहिए।

राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य दिया कुमारी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि जब सांसद केंद्र को पत्र लिखकर कोई अनुरोध करते हैं तो संबंधित मंत्रालय राज्यों से प्रस्ताव भिजवाने को कहते हैं।

उन्होंने राजस्थान सरकार पर भाजपा सांसदों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस राज्य में किसी और दल की सरकार है, वह सांसदों के अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं देती।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही।’’

दिया कुमारी ने कुंभलगढ़ में बाघ अभयारण्य बनाने के अपने प्रस्ताव की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सांसद को राज्यों से प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहने के बजाय केंद्र को स्वयं राज्य सरकार को इस संबंध में निर्देश देने चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य सरकारें सांसदों को प्राथमिकता दें।

भाजपा के ढाल सिंह बिसेन ने शून्यकाल में अनुरोध किया कि मध्य प्रदेश में बागरी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड