देश की खबरें | अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का बकाया केन्द्रीय अंश जारी करे केंद्र : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना का बकाया 730.81 करोड़ रुपए की केन्द्र सरकार के हिस्से की राशि जारी कराने का अनुरोध किया है।

जयपुर, चार मई राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना का बकाया 730.81 करोड़ रुपए की केन्द्र सरकार के हिस्से की राशि जारी कराने का अनुरोध किया है।

गहलोत ने पत्र में प्रधानमंत्री को लिखा है, ‘‘अनुसूचित जनजाति (समुदाय) के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिये अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना संचालित की जा रही है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार केन्द्र व राज्य के बीच 75 : 25 का अनुपात निर्धारित है। राज्य में प्रतिवर्ष इस योजना के अंतर्गत लगभग तीन लाख आवेदन प्राप्त होते हैं, जिनके भुगतान के लिए प्रतिवर्ष करीब 400 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है, इस राशि में करीब 300 करोड़ रुपए केन्द्रीय अंश होता है।’’

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य को इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर 380.26 करोड़ रुपए (केन्द्रीय अंश राशि 285.20 करोड़ रुपए) की मांग निर्धारित थी। जिसके विरुद्ध केन्द्र द्वारा मात्र 77.81 करोड रुपये जारी किये गये हैं।

उन्होंने लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्राप्त आवेदन व पूर्व के बकाया आवेदनों के निस्तारण हेतु 430.81 करोड़ रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के आवेदनों के केन्द्र सरकार के हिस्से के 300 करोड़ रुपये सहित कुल 730.81 करोड़ रुपये की राशि बकाया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से बकाया राशि को शीघ्र से जारी किए जाने का आग्रह किया ताकि राज्य के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा सके।

गहलोत ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि समय पर जारी किया जाना आवश्यक होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू