जरुरी जानकारी | सहकारिता पर नीति के लिए केंद्र राज्यों से सुझाव लेने को तैयार: सुरेश प्रभु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सहकारिता नीति समिति के चेयरमैन सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि केंद्र प्रस्तावित नीति में शामिल करने के लिए राज्यों के सुझावों पर विचार करने को तैयार है।

पटना, 25 नवंबर राष्ट्रीय सहकारिता नीति समिति के चेयरमैन सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि केंद्र प्रस्तावित नीति में शामिल करने के लिए राज्यों के सुझावों पर विचार करने को तैयार है।

पूर्व और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों के लिए एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि नई सहकारिता नीति 2023 को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार नई सहकारिता नीति 2023 में सभी हितधारकों (राज्यों) के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने के लिए तैयार है। केंद्र का उद्देश्य संरचनात्मक सुधार लाना, सहकारी समितियों को जीवंत आर्थिक संस्थाएं बनाना और उनके (सहकारिता) लिए समान अवसर प्रदान करना है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, प्राथमिकता वाले वर्गों को शामिल करना, प्रौद्योगिकी का उपयोग, प्रशिक्षण और स्थिरता प्रस्तावित नीति के अन्य उद्देश्य हैं।

प्रभु ने कहा, “बिहार में सहकारी समितियों की काफी संभावनाएं हैं। वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और देश में सहकारी आंदोलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।”

उन्होंने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि मसौदा समिति ने राज्यों की स्वायत्तता और संघीय चरित्र की रक्षा में अत्यधिक सावधानी बरती है।

नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति का मसौदा तैयार करने के लिए समिति का गठन पिछले साल सितंबर में किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू