देश की खबरें | केंद्र ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता से संवाद को मजबूत करने की योजना बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने को बेहतर बनाने के लिए एक दिवसीय मंथन सत्र आयोजित किया।

नयी दिल्ली, 17 मई अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने को बेहतर बनाने के लिए एक दिवसीय मंथन सत्र आयोजित किया।

इस दौरान खासकर उन लोगों से संवाद मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनकी पहुंच टेलीविजन और अखबारों तक नहीं है।

सौ से अधिक सरकारी संचार अधिकारियों को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचितों तक पहुंचने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि भारत के एक बड़े हिस्से को टेलीविजन और समाचार पत्रों की सुविधाओं उपलब्ध नहीं है और भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे समाज के उस वर्ग तक पहुंचें।

उन्होंने कहा कि आईआईएस सरकार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और चिंतन शिविर ने अधिकारियों को सहयोग और आत्मनिरीक्षण करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया है।

ठाकुर ने कहा कि मीडिया का परिदृश्य और जिस तरह से लोग सूचनाओं का इस्तेमाल करते हैं, वह तेजी से बदल रहा है और 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सूचना प्रसार के विभिन्न तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\