देश की खबरें | केंद्र ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया है । याचिका में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में उनके खिलाफ जारी कार्यवाही को कोलकाता से नयी दिल्ली स्थानांतरित करने के आवेदन को रद्द करने की समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है।

नयी दिल्ली, 20 मई केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया है । याचिका में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में उनके खिलाफ जारी कार्यवाही को कोलकाता से नयी दिल्ली स्थानांतरित करने के आवेदन को रद्द करने की समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है।

अपने जवाब में केंद्र ने कहा कि पुनर्विचार याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि इसमें मार्च में पारित अदालती आदेश की समीक्षा के लिए किसी कानूनी आधार का उल्लेख नहीं है। केंद्र ने जोर दिया कि मौजूदा कार्यवाही मामले की दोबारा सुनवाई के प्रयास में दायर एक अपील है।

पिछले महीने, बंदोपाध्याय (याचिकाकर्ता) ने न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ से बर्खास्तगी आदेश पर इस आधार पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था कि उस समय उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला, जब मामला मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सिंह की तत्कालीन पीठ के समक्ष आदेश पारित करने के लिए रखा गया था।

बंदोपाध्याय ने तर्क दिया था कि उस दिन सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील के इनकार करने के बाद उनका पक्ष कनिष्ठ वकील को रखना पड़ा था जबकि केंद्र की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पक्ष रख रहे थे।

केंद्र ने अपने जवाब में कहा कि हालांकि, सुनवाई के अधिकार की बात वैध और महत्वपूर्ण है लेकिन केवल एक वरिष्ठ वकील द्वारा सुनवाई का अवसर दिया जाना कोई मौलिक अधिकार नहीं है।

केंद्र ने यह भी कहा कि फैसला सुनाने वाले मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद पुनर्विचार याचिका दायर करना ''पीठ को भ्रमित'' करने जैसा है।

उल्लेखनीय है कि सात मार्च को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल की अध्यक्षता वाली पीठ ने बंदोपाध्याय के खिलाफ सुनवाई कोलकाता से नयी दिल्ली स्थानांतरित करने के आदेश को चुनौती देने वाले आवेदन को खारिज कर दिया था। अदालत ने स्थानांतरण आदेश को कानूनी रूप से उचित करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी