नयी दिल्ली, 20 जनवरी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के प्रमुख के रिक्त पद को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये।
आयोग की अध्यक्षता केंद्रीय सतर्कता आयुक्त द्वारा की जाती है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं।
मुख्य सतर्कता आयुक्त के पद से सुरेश एन पटेल के 24 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बनाया गया है।
श्रीवास्तव के अलावा खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, "पूर्व सीवीसी सुरेश एन पटेल का कार्यकाल पूरा होने पर उत्पन्न हुई रिक्ति को भरने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति का प्रस्ताव है।"
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त कार्यालय में प्रवेश करने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, पद पर बने रहेंगे।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए मानदंडों को पूरा करने वाले तथा पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन 22 फरवरी, 2023 तक भेज सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY