जरुरी जानकारी | केंद्र एवं राज्यों का सम्मिलित पूंजीगत व्यय महामारी-पूर्व स्तर के करीबः क्रिसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकारों का सम्मिलित पूंजीगत व्यय फिर से महामारी से पहले के स्तर के नजदीक आ गया है।

मुंबई, दो दिसंबर रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकारों का सम्मिलित पूंजीगत व्यय फिर से महामारी से पहले के स्तर के नजदीक आ गया है।

क्रिसिल ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि केंद्र का पूंजीगत व्यय पहले ही महामारी-पूर्व स्तर से आगे निकल चुका है। राज्य सरकारें भी अपने बजट लक्ष्य को हासिल कर लेती हैं तो वे भी इस स्तर को हासिल कर लेंगी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि महामारी के काल में पूंजीगत व्यय में आई कटौती स्थायी प्रकृति की नहीं थी। यह बात वर्ष 2021-22 के पूंजीगत व्यय आंकड़ों से पुष्ट भी होती है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, पूंजीगत व्यय के मामले में अगर केंद्र एवं राज्यों के स्तर पर इस वित्त वर्ष में बजट अनुमान को हासिल कर लिया जाता है तो सम्मिलित आंकड़ा महामारी से पहले के स्तर को पार कर जाएगा।

क्रिसिल का मत है कि मुश्किल राजकोषीय स्थिति के बावजूद केंद्रीय पूंजीगत व्यय पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत बढ़ा है और इस रुझान के जारी रहने पर यह वित्त वर्ष की समाप्ति पर वर्ष 2019-20 से 12 प्रतिशत अधिक रहेगा।

राज्यों के मामले में यह अनुमान है कि वे पूंजीगत व्यय के बजट लक्ष्य का 80-85 प्रतिशत हासिल कर लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\