देश की खबरें | कोविड-19 से होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए केंद्रीय टीमें जाएंगी पंजाब और चंडीगढ़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब और चंडीगढ़ में कोविड-19 महामारी की मृत्युदर घटाने के वास्ते नियंत्रण, निगरानी, परीक्षण और मरीजों के प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने में वहां के प्रशासनों को सहयोग पहुंचाने लिए केंद्रीय दल तैनात करने का निर्णय लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब और चंडीगढ़ में कोविड-19 महामारी की मृत्युदर घटाने के वास्ते नियंत्रण, निगरानी, परीक्षण और मरीजों के प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने में वहां के प्रशासनों को सहयोग पहुंचाने लिए केंद्रीय दल तैनात करने का निर्णय लिया है।

पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के मामले 61,527 तक पहुंच चुके हैं जिनमें से फिलहाल 15,870 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में महामारी से 1808 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े | UP: लखीमपुर में पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्य में प्रति दस लाख पर जांच 37,546 है (राष्ट्रीय औसत प्रति दस लाख पर 34593.1 है।)....’’

चंडीगढ़ में फिलहाल 2140 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि शहर में संक्रमण के अबतक 5502 मामले सामने आ चुके हैं। यहां प्रति दस लाख पर जांच 38,054 है और संक्रामण दर 11.99 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Deepender Singh Hooda Corona Positive: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ उच्च स्तरीय दल राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को नियंत्रण, निगरानी, परीक्षण और मरीजों के प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने में सहयोग करेंगे ताकि मृत्यु दर घटे और जिंदगियां बचायी जा सकें।’’

इसने यह भी कहा, ‘‘ वे समय से बीमारी का पता लगाने और उसके बाद के जरूरी कदमों से जुड़ी चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए मार्गदर्शन करेंगे।’’

इन दो सदस्यीय टीमों में पीजीआईएमईआर के सामुदायिक मेडिसिन विशेषज्ञ और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के महामारीविज्ञानी होंगे।

दोनों टीमें दस दिनों के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में रहेंगी तथा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रबंधन में मार्गदर्शन करेंगी।

राजकुमार रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\