देश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्रीय दल ने सूरत का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में अचानक दर्ज की गई वृद्धि के बीच 12 सदस्यीय केंद्रीय दल ने बृहस्पतिवार को गुजरात में सूरत का दौरा किया और जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या के साथ ही टीकाकरण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एकत्र की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूरत, आठ अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में अचानक दर्ज की गई वृद्धि के बीच 12 सदस्यीय केंद्रीय दल ने बृहस्पतिवार को गुजरात में सूरत का दौरा किया और जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या के साथ ही टीकाकरण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एकत्र की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय दल में दिल्ली के एम्स और पुणे स्थित राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल हैं।

सूरत के जिलाधिकारी धवल पटेल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार हालात अधिक गंभीर हैं और ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए घरों में रहना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय दल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ की गई बैठक के दौरान सूरत में किए जा रहे एंटीजन एवं आरटी-पीसीआर जांच, संक्रमण की दर, टीकाकरण की संख्या और रोगी प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली।

पटेल ने कहा, '' हमने वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को लागू करने के वास्ते उठाए जा रहे कदमों के बारे में केंद्रीय दल को सूचित किया। ''

उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है।

जिलाधिकारी ने कहा, '' रोजाना कोविड-19 के करीब 250 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\