देश की खबरें | केंद्रीय टीम ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय टीम ने असम सरकार से कहा है कि वह बाढ़ से अवसंरचना को हुए नुकसान का वास्तविक समय में जियो टैग तस्वीरें जमा कराए।

गुवाहाटी, 29 जुलाई केंद्रीय टीम ने असम सरकार से कहा है कि वह बाढ़ से अवसंरचना को हुए नुकसान का वास्तविक समय में जियो टैग तस्वीरें जमा कराए।

एक आधिकारिक बयान में कहा कि टीम ने सुझाव दिया है कि केंद्रीय सहायता के लिए अंतिम ज्ञापन में वह बाढ़ से मकानों और फसलों को हुए नुकसान की सूची भी मुहैया कराए।

यह सुझाव बाढ़ का आकलन करने आई सात सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी टीम ने इस नुकसान का जमीनी मुआयना करने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करने के अंत में शुक्रवार को राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में दिया।

विज्ञप्ति के मुताबिक गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सी जी रजनी कांतन की अध्यक्षता में आई टीम को दो भागों में बांटा गया और दोनों समूहों ने बृहस्पतिवार से शुरू तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।

टीम ने लखीमपुर, धेमाजी, बिश्वनाथ, बक्सा, बारपेटा, चिरांग, बजाली और नलबारी जिलों का दौरा किया। केंद्रीय टीम ने जिलों के दौरे के दौरान जीविकोपार्जन एवं संपत्ति के नुकसान पर चर्चा की।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सरकार ने बाढ़ से जुड़े ज्ञापन को सौंपने के बाद बाढ़ से हुए क्षतिग्रस्त अवसंरचना को पुन: स्थापित करने और मरम्मत करने के लिए तुरंत कोष जारी करने पर विचार करने का अनुरोध किया।

कांतन ने राज्य सरकार को आश्वासन दिया कि टीम यथाशीघ्र अपनी सिफारिशों के साथ रिपोर्ट सौंपेगी।

नवीनतम बाढ़ बुलेटिन के मुताबिक इस साल असम में आई बाढ़ में अबतक नौ लोगों की मौत हुई है और दो जिलों के करीब नौ हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड