देश की खबरें | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली । जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 15 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली । जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवान हरजीत सिंह (40) ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कोयलमेटा की पहाड़ी में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद तेमेलवाड़ा के शिविर से कोबरा बटालियन के दल को गुरूवार रात नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि बल के जवान जब अभियान में थे तब आज सुबह सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी जब बल के अन्य जवानों को मिली तब सिंह को वहां से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। हांलाकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली कहीं गलती से तो नहीं चली है।

उन्होंने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि सिंह ने यह कदम क्यों उठाया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला था और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ के दल को नक्सल विरोधी अभियान में तैनात किया गया है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\