देश की खबरें | केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के हिस्से का धन रोका: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कोविड-19 महामारी, चक्रवात तथा पिछले साल राज्य में हुई भारी बारिश जैसी अन्य आपदाओं से निपटने के लिए मिलने वाले धन में हेरफेर कर महाराष्ट्र के ‘वाजिब बकाये ’ को रोका हुआ है।

मुंबई, तीन अप्रैल महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कोविड-19 महामारी, चक्रवात तथा पिछले साल राज्य में हुई भारी बारिश जैसी अन्य आपदाओं से निपटने के लिए मिलने वाले धन में हेरफेर कर महाराष्ट्र के ‘वाजिब बकाये ’ को रोका हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भाजपा पर महामारी दौरान गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया। इससे एक दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र ही देश में एक ऐसा राज्य है जिसने संकट के दौरान लोगों को कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई।

पटोले ने कहा, “ यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। फड़णवीस को केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को दी गई सहायता के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। पिछले साल से, राज्य महामारी और चक्रवात, बाढ़ तथा भारी बारिश से खुद ही निपट रहा है। एमवीए सरकार लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ”

उन्होंने आरोप लगाया, “ केंद्र सरकार महाराष्ट्र को उसका वाजिब धन नहीं देकर उसके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रही है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने के बजाय पीएम केयर्स कोष में दान दिया। राज्य को 20 लाख करोड़ रुपये के (आत्मनिर्भर) पैकेज में से क्या मिला?”

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संघीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल महाराष्ट्र की छवि को धूमिल करने के लिए कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “ पिछले साल बिना योजना के लगाए गए लॉकडाउन से देश आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंच गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड