देश की खबरें | चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता दे केंद्र सरकार : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह चक्रवात ‘ मिगजॉम ’ के कारण प्रभावित होने वाले राज्यों की हर संभावता सहायता करे।

नयी दिल्ली , पांच दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह चक्रवात ‘ मिगजॉम ’ के कारण प्रभावित होने वाले राज्यों की हर संभावता सहायता करे।

खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चक्रवात प्रभावित राज्यों में लोगों को मदद मुहैया कराएं।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘ एक्स ’ पर पोस्ट किया , ‘‘ तमिलनाडु में चक्रवात का प्रभाव देखना दुखद है , जहां बहुमूल्य जानें चली गईं। चक्रवात के आंध्र प्रदेश , ओडिशा और पुडुचेरी में दस्तक देने की आशंका है और इसके प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ सभी राज्य सरकारों को जरूरत की इस घड़ी में केंद्र सरकार से हर संभव सहायता मिलनी चाहिए। किसी भी संकट को टालने के लिए हमें एक साथ रहना होगा। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे प्रभावित व्यक्ति को हर संभव सहायता प्रदान करें। लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ’’

राहुल गांधी ने ‘ एक्स ’ पर पोस्ट कर कहा , ‘‘ तमिलनाडु में चक्रवात से हुई तबाही और मौतों की खबर से व्यथित हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। जैसे - जैसे चक्रवात आगे बढ़ रहा है , मैं तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने अपने राज्यों की सरकारों के राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता दें। ’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\