देश की खबरें | किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार को 'अहंकार और हठ' त्याग देना चाहिए: गोपाल राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में केंद्र सरकार को अपना ‘अहंकार’ और ‘हठ’ त्याग देना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में केंद्र सरकार को अपना ‘अहंकार’ और ‘हठ’ त्याग देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नीत सरकार और उनकी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और प्रदर्शन के दौरान उनके लिए कुछ व्यवस्थाएं भी कर रही है।

यह भी पढ़े | यूपी: छात्रों के इनोवेशन को उत्पाद की शक्ल देंगी कंपनियां, रंग लाई योगी सरकार की मुहिम.

सिंघू बॉर्डर पर जाने के बाद राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने किसानों के लिए लंगर सेवा, पानी और शौचालय की व्यवस्था की है। करीब तीन सप्ताह से हजारों की संख्या में किसान यहां मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे स्वयंसेवक, विधायक और पार्षद भी सेवा दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी और उसकी सरकारी पूरी तरह से किसानों का समर्थन करती है।’’

यह भी पढ़े | UP: प्रतापगढ़ में दूल्हे ने पेश की अनूठी मिसाल, शादी से महज कुछ घंटे पहले अपंग हुई दुल्हन की भरी मांग.

उन्होने कहा कि किसान केंद्र सरकार की ओर से पारित नए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और अपने प्रदर्शन के दौरान कठिनाइयों और कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस देश को खिलाता है और ऐसे में यह प्रदर्शन ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसान यहां पिछले 20 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार को अपना अहंकार और हठ त्याग करके उनकी मांगे स्वीकार कर लेनी चाहिए।’’

राय ने कहा कि केंद्र सरकार अगर किसानों को रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत दे देती तो इस गतिरोध और सड़क जाम से बचा जा सकता था।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को आज नहीं तो कल किसानों की मांगें स्वीकारनी ही होगी। मोदी सरकार को देश बर्बाद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\