देश की खबरें | एनडीआरएफ में दान देने के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए नियम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) में वित्तीय योगदान देने के लिए केंद्र सरकार ने नियमों की घोषणा की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 जुलाई राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) में वित्तीय योगदान देने के लिए केंद्र सरकार ने नियमों की घोषणा की है।

एनडीआरएफ के जरिये प्राकृतिक आपदाओं और अन्य प्रकार के संकट में फंसे लोगों को आर्थिक और अन्य सहायता मिलती है।

यह भी पढ़े | राजस्थानः राज्यपाल कालराज मिश्र से मिलने सीएम अशोक गहलोत राजभवन पहुंचे: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब देश कोरोना वायरस महामारी और विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के संकट से जूझ रहा है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आपदा प्रबंधन के लिए किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था से अनुदान प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने नियम जारी किए हैं।

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में सामुदायिक संक्रमण की हुई पुष्टी, 10 दिनों के लिए लगाया गया सख्त लॉकडाउन.

इन नियमों के अनुसार, कोई भी संस्था या व्यक्ति विभिन्न माध्यमों से एनडीआरएफ को अनुदान या दान दे सकता है।

चेक के अतिरिक्त भारत कोष वेबसाइट पर जाकर भी दान दिया जा सकता है।

नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई माध्यम से भी एनडीआरएफ को दान दिया जा सकता है।

बाढ़, सूखा, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एनडीआरएफ लोगों की सहायता करता है।

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी भारतीयों को भोजन और रहने की सुविधा प्रदान करने के लिए एनडीआरएफ कोष का इस्तेमाल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\