देश की खबरें | केंद्र सरकार ने दिल्ली में विरोध रैली को मंजूरी नहीं दी:तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि बंगाल के मनरेगा व अन्य योजनाओं के कोष को रोकने के विरोध में दिल्ली में अक्टूबर में पार्टी द्वारा विरोध रैली आयोजित करने को भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी।

कोलकाता, 30 अगस्त तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि बंगाल के मनरेगा व अन्य योजनाओं के कोष को रोकने के विरोध में दिल्ली में अक्टूबर में पार्टी द्वारा विरोध रैली आयोजित करने को भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 21 जुलाई को पार्टी की शहीद दिवस रैली में यह घोषणा की थी कि पार्टी मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत बंगाल को दी जाने वाली निधि को रोकने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ''हमने बहुत पहले यह घोषणा की थी कि हम मनरेगा के तहत निधि को रोकने के लिए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दो अक्टूबर को दिल्ली में एक विरोध रैली आयोजित करेंगे। हमने दिल्ली पुलिस को एक आवेदन भेजकर राम लीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। हमने 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक मैदान की मांग रखी थी।''

तृणमूल नेता ने कहा कि उन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस से एक पत्र मिला है, जिसमें यह कहा गया है कि यह मांग महीनों पहले की जानी चाहिए थी और इसलिए अब अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा, ''हमें लगता है कि यह भाजपा की एक चाल है ताकि नई दिल्ली में बंगाल के विरोध कार्यक्रम को रोका जा सके। यह बंगाल और लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का एक प्रयास है। हम सभी जानते हैं कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है।''

वहीं भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तृणमूल को लोकतांत्रिक विरोध के बारे में नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''जब भाजपा लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगती है तो तृणमूल और उनका पुलिस विभाग इससे इंकार कर देता है। भाजपा इस तरह की प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करती और सिर्फ दिल्ली पुलिस ही इस बात का जवाब दे सकती है कि उन्हें अनुमति क्यों नहीं दी गई।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\