देश की खबरें | पीओके से विस्थापित लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार विफल रही: एसओएस इंटरनेशनल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से विस्थापित लोगों के एक प्रमुख संगठन ‘एसओएस इंटरनेशनल’ ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विस्थापितों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
जम्मू, नौ मार्च पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से विस्थापित लोगों के एक प्रमुख संगठन ‘एसओएस इंटरनेशनल’ ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विस्थापितों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
एसओएस इंटरनेशनल ने आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीओके को वापस लेने की बात सिर्फ चुनावी फायदे के लिए कर रही है।
एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुनी ने एक बयान में कहा, "सच्चाई यह है कि सरकार के पास पीओके को वापस लेने की कोई ठोस योजना नहीं है। इस मुद्दे को सिर्फ चुनावी प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।"
उन्होंने भाजपा पर पीओके से विस्थापित लाखों लोगों की भावनाओं का शोषण करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि इन विस्थापितों में से 80 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
चुनी ने कहा, “भाजपा पीओके को वापस लेने की चर्चा तो कर रही है, लेकिन 1947 में पाकिस्तानी हमले की वजह से मीरपुर, मुजफ्फराबाद और पुंछ जिलों से विस्थापित हुए लोगों की तकलीफों को नजरअंदाज कर रही है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)