देश की खबरें | केंद्र सरकार ने महिलाओं को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित किए: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उन महिला उद्यमियों को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित किए हैं जिन्होंने अपनी ‘नारी शक्ति’ से भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया है।

नयी दिल्ली, छह जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उन महिला उद्यमियों को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित किए हैं जिन्होंने अपनी ‘नारी शक्ति’ से भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु और सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करना है।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि नारी सम्मान का उत्सव प्रधानमंत्री मोदी के लिए महज एक नारा नहीं है बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के नौ साल में अब यह एक वास्तविकता है जहां महिलाओं ने अंतरिक्ष से लेकर स्टार्ट-अप और रक्षा से लेकर घरेलू मामलों तक जीवन के सभी क्षेत्रों में मुकाम हासिल किए हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘प्रगति के सिद्धांत में बदलाव लाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के नौ साल का एक युग विकसित किया है जिस पर दुनिया आश्चर्यचकित है। भारत ने महिला उद्यमियों को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित करने का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो आज अपनी नारी शक्ति से भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं।’’

पीएमएमवाई के तहत ऋणों को मुद्रा ऋण के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, लघु वित्त बैंकों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों द्वारा दिए जाते हैं।

ऋण लेने की चाह रखने वाले इनमें से किसी भी संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। वे उदय मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू