देश की खबरें | केंद्र सरकार का बजट आत्मनिर्भर भारत का और आम लोगों का बजट: मुंडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को यहां कहा कि केंद्रीय बजट 2021-22 आत्मनिर्भर भारत का और आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 137 प्रतिशत राशि की अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है।

रांची, सात फरवरी आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को यहां कहा कि केंद्रीय बजट 2021-22 आत्मनिर्भर भारत का और आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 137 प्रतिशत राशि की अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है।

मुंडा ने यहां भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया और कहा कि आगामी वर्ष का बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की आधारशिला तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि यह आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है जिसमें किसानों, महिलाओं एवं युवा वर्ग के साथ बुजुर्गों तक का पूरा ख्याल रखा गया है।

मुंडा ने कहा कि यह बजट योजनाबद्ध संकल्पों का दस्तावेज है। इसमें गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, कारोबारी शामिल हैं।

उन्होनें कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, परिवहन, रक्षा से सुरक्षा सहित भारत को आर्थिक शक्ति बनाने की योजनाएं शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिये शुरू एक देश एक राशन योजना पोर्टल से जोड़ी जाएगी।

कृषि सुधार एवं किसान कल्याण को बजट में दी गई प्राथमिकता पर बोलते हुए मुंडा ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर बढ़ते हुए किसानों को डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का बजट में प्रावधान है। कृषि ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाने के लिये 10 प्रतिशत राशि की बढ़ोतरी करते हुए इसे 16.5 लाख करोड़ रुपये किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\