देश की खबरें | केंद्र व दिल्ली सरकार के विभागों ने इस साल अब तक सिर्फ 12 प्रतिशत पुनर्चक्रित उत्पादों का उपयोग किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र और दिल्ली सरकार के 16 विभागों और नगर निगमों ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले निर्माण कार्य एवं तोड़-फोड़ गतिविधियों से निकले मलबे से बने पुनर्चक्रित उत्पादों के केवल 12 प्रतिशत का अब तक उपयोग किया है।
नयी दिल्ली,30 सितंबर केंद्र और दिल्ली सरकार के 16 विभागों और नगर निगमों ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले निर्माण कार्य एवं तोड़-फोड़ गतिविधियों से निकले मलबे से बने पुनर्चक्रित उत्पादों के केवल 12 प्रतिशत का अब तक उपयोग किया है।
इन विभागों में रेलवे, दिल्ली विकास प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शामिल हैं।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत और चीन एलएसी पर सैनिकों के पीछे हटने के लिए जल्द बैठक करने पर सहमत.
उल्लेखनीय है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इस साल इन विभागों को उनकी परियोजनाओं में कम से कम 15.8 लाख मीट्रिक टन पुनर्चक्रित उत्पादों को उपयोग में लाने को कहा है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक सिर्फ 1.92 लाख मीट्रिक टन पुनर्चक्रित उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है।
रेलवे बोर्ड, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली छावनी बोर्ड तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इस वित्त वर्ष में अब तक पुनर्चक्रित वस्तुओं का उपयोग नहीं किया है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कई विभागों को पत्र लिख कर इस दिशा में कदम उठाने को कहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)