देश की खबरें | पीएम केयर्स फंड में चीनी कंपनियों से प्राप्त धन वापस करे केंद्र : कैप्टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत चीन के मध्य सीमा पर जारी तनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की राजग सरकार से कहा कि पीएम केयर्स फंड में चीनी कंपनियों से प्राप्त दान को वह उन्हें वापस कर दे ।

चंडीगढ़, 29 जून भारत चीन के मध्य सीमा पर जारी तनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की राजग सरकार से कहा कि पीएम केयर्स फंड में चीनी कंपनियों से प्राप्त दान को वह उन्हें वापस कर दे ।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कैप्टन ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ संघर्ष के लिय स्थापित पीएम केयर्स फंड में कुछ चीनी कंपनियों से भी दान प्राप्त हुये हैं ।

यह भी पढ़े | ICMR से अनुमोदन मिलने के बाद हरियाणा अपने सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करेगा : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस नेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन के खिलाफ हमें सख्त रूख अपनाना चाहिये । मुझे नहीं लगता कि जब हमारे लड़के (सैनिक) मारे जा रहे हैं तब हम चीनी (कंपनियों से) पैसा ले सकते हैं ।'

लद्दाख में 15—16 जून की दरम्यानी रात चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे ।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में स्कूलों को फिर से खोलने पर 5 जुलाई के बाद होगा फैसला, राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा अभिभावक नहीं चाहते अभी स्कूल खुलें.

मुख्यमंत्री ने कुछ चीनी कंपनियों के नाम भी लिये जिन्होंने पीएम केयर्स फंड में दान दिया है ।

उन्होंने कहा, 'सवाल यह नहीं है कि कितना पैसा आया है । ऐसे समय में, जब वे (चीन) कोविड के लिये और मेरे देश के खिलाफ आक्रामकता के लिये जिम्मेदार हैं, तो चीनी कंपनियों से हम एक रुपया भी नहीं ले सकते हैं ।'

कैप्टन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह वह समय है जब हमें चीनी कंपनियों से प्राप्त धन, को उन्हें वापस लौटा देना चाहिये । भारत को अपनी देख रेख करने के लिये चीन के पैसों की आवश्यकता नहीं है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\