देश की खबरें | नजफगढ़ झील को सीमावर्ती आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित करेगा केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने यमुना नदी के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूसरे सबसे बड़े जल निकाय नजफगढ़ झील को उसकी बहाली और कायाकल्प के लिए एक सीमावर्ती आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित करने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्र सरकार ने यमुना नदी के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूसरे सबसे बड़े जल निकाय नजफगढ़ झील को उसकी बहाली और कायाकल्प के लिए एक सीमावर्ती आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित करने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण को दी गयी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक नजफगढ़ झील के लिए एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन योजना (ईएमपी) की एक रूपरेखा तैयार की गयी है। इस रूपरेखा को दिल्ली और हरियाणा द्वारा समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

कभी दिल्ली और गुरुग्राम में 226 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली नजफगढ़ झील बड़े पैमाने पर किए गए अतिक्रमण के कारण केवल सात वर्ग किलोमीटर तक सिमट कर रह गयी है।

झील बड़े पैमाने पर गुरुग्राम और दिल्ली के आस-पास के गांवों से आने वाले सीवेज से भरी हुई है।

दिल्ली और हरियाणा की ओर से झील के लिए अपनी-अपनी पर्यावरण प्रबंधन योजना तैयार करने के बाद, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक एकीकृत ईएमपी तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now