देश की खबरें | केंद्र ने ब्रिटिश मानवविज्ञानी ओसेला के निर्वासन का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने ब्रिटिश मानवविज्ञानी फिलिपो ओसेला को मार्च में भारत में प्रवेश से इनकार करने और निर्वासित किये जाने के खिलाफ उनकी एक याचिका का बुधवार को विरोध किया। सरकार ने कहा कि ओसेला का नाम ‘काली सूची की सर्वोच्च श्रेणी’ में है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्र सरकार ने ब्रिटिश मानवविज्ञानी फिलिपो ओसेला को मार्च में भारत में प्रवेश से इनकार करने और निर्वासित किये जाने के खिलाफ उनकी एक याचिका का बुधवार को विरोध किया। सरकार ने कहा कि ओसेला का नाम ‘काली सूची की सर्वोच्च श्रेणी’ में है।

केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि अधिकारियों के पास इस बाबत पर्याप्त सामग्री थी जिससे वे याचिकाकर्ता का नाम काली सूची में डालने और उन्हें निर्वासित करने के लिए विवश हुए।

ब्रिटेन के मानवविज्ञानी केरल में मछुआरा समुदाय पर अनुसंधान में शामिल रहे हैं। उन्हें 23 मार्च को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी थी और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचने पर निर्वासित कर दिया गया था।

केंद्र सरकार के वकील ने बुधवार को अदालत से अनुरोध किया कि संबंधित फाइल का अध्ययन किया जाए।

हालांकि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने केंद्र से कहा कि अदालत द्वारा किसी विशेष दस्तावेज को देखा जाए, उससे पहले मामले में लिखित जवाब दाखिल किया जाए।

केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय देते हुए न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हलफनामा दाखिल किया जाए। याचिकाकर्ता के लिए यह अनुचित होगा कि हम स्वतंत्र रूप से किसी ऐसी चीज का अवलोकन करें जो एक सीलबंद लिफाफे में पेश की जाती है और उन्हें यह नहीं पता हो कि वह क्या है। अगर वह हलफनामा हमारे लिए कुछ विशेषाधिकार प्राप्त दस्तावेजों को देखने का आधार बनता है ... तो हम इसे देखने पर विचार करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी