खेल की खबरें | सेल्टा विगो ने बार्सीलोना को बराबरी पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेल्टा विगो ने 88वें मिनट में फ्री किक पर इयागो अस्पास के गोल से स्कोर 2-2 किया जिससे मैड्रिड के एकल बढ़त बनाने का रास्ता साफ हो गया।

सेल्टा विगो ने 88वें मिनट में फ्री किक पर इयागो अस्पास के गोल से स्कोर 2-2 किया जिससे मैड्रिड के एकल बढ़त बनाने का रास्ता साफ हो गया।

बार्सीलोना ने मैड्रिड पर अभी एक अंक की बढ़त बना रखी है। मैड्रिड के पास हालांकि रविवार को एकल बढ़त बनाने का मौका होगा जब टीम अंतिम स्थान पर चल रहे एस्पानयोल से भिड़ेगी।

यह भी पढ़े | COVID-19: PCB ने 20 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड रवाना होने की दी अनुमति.

इस ड्रॉ से सेल्टा विगो ने रेलीगेट होने के खतरे को काफी हद तक टाल दिया है। टीम ने रेलीगेशन के खतरे में चल रही टीमों पर न्यूनतम आठ अंकों की बढ़त बना रखी है।

बार्सीलोना की ओर से दोनों गोल लुई सुआरेज ने दागे। उन्होंने 20वें मिनट में लियोनल मेस्सी के पास पर हैडर से गोल दागा। उन्होंने दूसरा गोल 67वें मिनट में किया।

यह भी पढ़े | 30 जून को रांची में शादी के बंधन में बंधेंगे दीपिका कुमारी और अतनु दास, सोशल डिस्टेंसिंग का किया जाएगा सख्ती से पालन.

सेल्टा विगो की ओर से एक अन्य गोल 50वें मिनट में फियोदोर स्मोलोव ने दागा।

मेस्सी हालांकि लगातार तीसरे मैच में देश और क्लब की ओर से 700वां करियर गोल दागने से चूक गए।

एक अन्य मैच में साउल निगुएज और डिएगो कोस्टा के गोलों की मदद से तीसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड ने अलावेस को 2-1 से हराया।

एथलेटिक बिलबाओ ने भी रेलिगेशन का खतरा झेल रहे मालोर्का को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\