देश की खबरें | सीसीएस ने एटीएजीएस की खरीद के लिए 7,000 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने भारतीय सेना के लिए 7,000 करोड़ रुपये की लागत से ‘एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम’ (एटीएजीएस) खरीदने के लिए एक बड़े सौदे को मंजूरी दे दी है। यह इस तरह की हॉवित्जर तोप के स्वदेशी निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने भारतीय सेना के लिए 7,000 करोड़ रुपये की लागत से ‘एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम’ (एटीएजीएस) खरीदने के लिए एक बड़े सौदे को मंजूरी दे दी है। यह इस तरह की हॉवित्जर तोप के स्वदेशी निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एटीएजीएस पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित 155 मिमी तोप प्रणाली है तथा इसकी खरीद से भारतीय सेना की अभियानगत क्षमताओं में वृद्धि होगी।

इस तोप प्रणाली में 52 कैलिबर लंबी बैरल होती है, जो 45 किलोमीटर तक की मारक क्षमता प्रदान करती है।

शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सीसीएस ने बुधवार को एटीएजीएस की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इस सौदे के तहत कुल 307 तोप और तोप ले जाने वाले 327 वाहन खरीदे जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि भारत की पश्चिमी (पाकिस्तान) और उत्तरी (चीन) सीमाओं पर तोप प्रणाली की तैनाती से सशस्त्र बलों को महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त मिलेगी, जिससे अभियानगत तैयारी और मारक क्षमता में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि यह मंजूरी स्वदेशी रक्षा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी प्रगति में भारत की बढ़ती ताकत को रेखांकित करती है।

‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रमाण एटीएजीएस को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय निजी उद्योग भागीदारों के बीच सहयोग के माध्यम से विकसित किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इसके 65 प्रतिशत से अधिक उपकरण घरेलू स्तर पर ही प्राप्त किए गए हैं।

पुरानी हो चुकी 105 मिमी और 130 मिमी तोपों की जगह एटीएजीएस के आने से भारतीय सेना के तोपखाने के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि तोप प्रणाली के स्वदेशी उत्पादन से वैश्विक रक्षा निर्यात बाजार में भारत की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में स्वदेशी रक्षा निर्यात का मार्ग प्रशस्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड