देश की खबरें | सीबीएसई ने 12वीं की पूरक परीक्षायें स्थगित करने के आग्रह वाली याचिका का न्यायालय में किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षायें स्थगित करने के लिये दायर याचिका का शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में विरोध किया। ये परीक्षायें इसी महीने होने वाली हैं। बोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षायें स्थगित करने के लिये दायर याचिका का शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में विरोध किया। ये परीक्षायें इसी महीने होने वाली हैं। बोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से जानना चाहा कि क्या परीक्षा स्थगित करने से छात्रों को मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | Online Jobs during COVID-19 Pandemic: कोरोना वायरस महामारी के दौरान ऑनलाइन और E-लर्निग जॉब्स की मांग में 4 गुणा वृद्धि.

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान पीठ ने जानना चाहा, ‘‘परीक्षा के बगैर आप की स्थिति क्या होगी। क्या सीबीएसई ने कोई अन्य तरीका सोचा है।’’

सीबीएसई के वकील ने कहा कि बोर्ड ने पूरक परीक्षा के लिये केन्द्रों की संख्या 575 से बढ़ाकर 1278 कर दी है।

यह भी पढ़े | NEET-JEE Exam 2020: नीट-जेईई परीक्षा को लेकर 6 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला लिया हे कि जिस कक्षा में 40 छात्र बैठ सकते थे वहां सिर्फ 12 छात्र बैठेंगे और हम हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं। इसके बारे में शीघ्र ही अधिसूचना जारी किये जाने की उम्मीद है। ये परीक्षायें सितंबर महीने में होंगी।’’

पीठ ने सीबीएसई को अनिका संवेदी की याचिका पर संक्षिप्त हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देने के साथ ही इस मामले को 10 सितंबर के लिये सूचीबद्ध कर दिया।

इस याचिका में 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षायें आयोजित करने के सीबीएसई के फैसले को चुनौती देते हुये कहा गया है कि यह परीक्षार्थिंयों की सेहत के लिये नुकसानदेह होगा।

न्यायालय ने याचिकाकर्ता के वकील से याचिका में मांगी गयी राहत के प्रति आश्वस्त होने के लिये कहा क्योंकि उन्होंने कहा था कि अगर सितंबर के अंत तक पूरक परीक्षायें नहीं हुयी तो छात्रों को फेल माना जायेगा।

न्यायालय में यह दलील भी दी गयी कि पूरक परीक्षायें संपन्न होने तक विश्वविद्यालों में प्रवेश बंद हो जायेंगे और छात्र उच्च शिक्षा के लिये आवेदन नहीं कर पायेंगे।

सीबीएसई ने कहा कि एक ओर याचिकाकर्ता चाहता है कि परीक्षा रद्द हो लेकिन दूसरी ओर वह विश्वविद्यालयों में प्रवेश का मुद्दा भी उठा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\