देश की खबरें | सीबीआई ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गृह मंत्रालय के एक संदर्भ पर गोवा पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज की है।

सीबीआई की टीमें सीएफएसएल विशेषज्ञों के साथ गोवा पहुंचेंगी और दस्तावेजों को इकट्ठा करेगी। साथ में वे स्थानीय पुलिस अधिकारियों और उन डॉक्टरों से बातचीत करेगी, जिन्होंने पूर्व टीवी एंकर को अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी जांच की थी।

सूत्रों ने कहा कि विसरा के नमूने से फोगाट की मौत के कारणों का निश्चित रूप से सुराग मिलेगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर फोगाट की मौत की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था जिसके बाद मंत्रालय ने मामला सीबीआई को भेज दिया था।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की छानबीन सीबीआई से कराने को कहा था।

सीबीआई डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है।

तैंतालीस वर्षीय फोगाट को 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। इसे पहले वह अंजुना बीच इलाके में एक रेस्तरां में पार्टी कर रही थी।

पूर्व टिक टोक स्टार और रियलिटी टीवी शो "बिग बॉस" की प्रतियोगी रही फोगाट घटना से एक दिन पहले अपने दो पुरुष सहयोगियों - सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के साथ गोवा पहुंची थी।

उनकी मौत के बाद सामने आए रेस्तरों के सीसीटीवी फुटेज में वह सांगवान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सहयोगी को कथित तौर पर उन्हें पानी पीने के लिए मजबूर करते हुए भी देखा जा सकता है जिसे वह तुरंत थूक देती हैं।

एक अन्य वीडियो में फोगाट को उनके सहयोगी रेस्तरां से बाहर ले जाते हुए दिख रहे हैं।

गोवा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दत्ताप्रसाद गांवकर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने सागवान और सिंह को कथित तौर पर मादक पदार्थ मुहैया कराया था और दोनों ने वह फोगाट को दिया था।

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया था कि फोगाट को मेथामफेटामाइन दिया गया और रेस्तरां के शौचालय से कुछ मात्रा में इसे बरामद किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू