देश की खबरें | सीबीआई को सुशांत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि सीबीआई को जल्द ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि लोग जान सकें कि वह आत्महत्या थी या हत्या।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, तीन अक्टूबर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि सीबीआई को जल्द ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि लोग जान सकें कि वह आत्महत्या थी या हत्या।

संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मामले की सीबीआई जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़े | Bihar: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद घर में बेहोश होकर गिरे, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव देखने पहुंचे.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह आत्महत्या थी, न कि हत्या संबंधी रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर देशमुख ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जबतक आधिकरिक रूप से सूचना नहीं मिल जाती, इस बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें आधिकारिक रूप से सूचना मिलेगी तब हम मामले में बयान देंगे।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस पीड़िता के शव का बिना परिवार की अनुमति के अंतिम संस्कार करने पर DGP ने दिया यह जवाब.

देशमुख ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच रिपोर्ट जनता के सामने आनी चाहिए ताकि उन्हें पता चले कि यह आत्महत्या थी या हत्या।’’

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते के शुरुआत में सीबीआई ने कहा था कि वह सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

मुंबई पुलिस ने दुर्घटनावश मौत प्राथमिकी (एडीआर) दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उच्चतम न्यायालय की सहमति के बाद अगस्त में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\