देश की खबरें | सीबीआई ने क्रिप्टो ठगों के ठिकानों पर छापे मारे, एक करोड़ रुपये जब्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने खुद को कनाडा के सरकारी अधिकारी बता कर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने वाले लोगों के परिसरों पर छापे मारे और करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने खुद को कनाडा के सरकारी अधिकारी बता कर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने वाले लोगों के परिसरों पर छापे मारे और करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई को कनाडाई अधिकारियों से कथित ठगी के संबंध में सूचना मिली थी ,जिसके बाद उसने 11 मई को मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों के अनुसार सीबीआई ने सूचनाओं के आधार पर स्थानीय खुफिया सूचनाओं पर काम किया और निगरानी की, इसके बाद दो आरोपियों-शैल पाल तथा आशीष भंगबानी के परिसरों पर मंगलवार को छापे मापे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा,‘‘ सीबीआई ने क्रिप्टो ठगी से जुड़े मामले की जारी जांच के सिलसिले में आरोपियों के परिसरों पर छापे मारे। छापे के दौरान एक आरोपी के परिसर से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

सीबीआई ने कहा, आरोप हैं कि आरोपी कनाडा में खुद को सरकारी अधिकारी बता रहे थे और इस फर्जी पहचान की आड़ में ठगी की गतिविधियां चला रहे थे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ वे लोगों को फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श प्रदान करते थे और फिर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी फंड स्थानांतरण के लिए मजबूर करते थे...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट