देश की खबरें | एम्स-ऋषिकेश में अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने 24 स्थानों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऋषिकेश-एम्स में खरीद और प्राप्ति प्रक्रिया तथा निविदाओं के आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में शुक्रवार को यहां अस्पताल परिसर सहित कुल 24 स्थानों पर छापेमारी की।

देहरादून/ऋषिकेश, 22 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऋषिकेश-एम्स में खरीद और प्राप्ति प्रक्रिया तथा निविदाओं के आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में शुक्रवार को यहां अस्पताल परिसर सहित कुल 24 स्थानों पर छापेमारी की।

सड़क साफ करने की मशीन की खरीद तथा अस्पताल परिसर में दवा की दुकान स्थापित करने के लिए निविदा आवंटन में नियम-कानूनों के उल्लंघन के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई ने एम्स-ऋषिकेश के तत्कालीन अधिकारियों सहित 10 से ज्यादा व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

सीबीआई ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-ऋषिकेश परिसर तथा इसके बाहर कई स्थानों पर छापेमारी की और पूर्व निदेशक रविकांत के 2017 से 2021 के कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं से संबंधित कई अहम जानकारियां हासिल कीं।

जांच एजेंसी ने आरोपियों-तत्कालीन प्रोफेसर बृजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम ओमर, तत्कालीन उपचिकित्सा अधीक्षक अनुभा अग्रवाल, तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत तथा तत्कालीन लेखाधिकारी दीपक जोशी के आवास के अलावा एम्स परिसर में स्थित त्रिवेणी सेवा फार्मेसी पर छापेमारी की।

एम्स-ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने परिसर में सीबीआई के छापे की पुष्टि की।

सीबीआई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एम्स-ऋषिकेश में सड़क साफ करने वाली मशीन की खरीद में केंद्र सरकार के नियमों के उल्लंघन तथा दवा की दुकान स्थापित करने में अनियमितताओं के आरोप में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में उत्तराखंड के अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित 24 अलग-अलग स्थानों पर एजेंसी द्वारा तलाशी ली जा रही है। दोनों मामलों में जांच चल रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी लोकसेवकों ने सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर फर्जी आधार पर प्रतिष्ठित बोलीकर्ताओं को प्रक्रिया से बाहर कर दिया और महत्वहीन कंपनियों को अनुमति दी। आरोपियों ने कथित तौर पर अपराध के महत्वपूर्ण सबूतों को गायब भी कर दिया और इस तरह से एम्स को सड़क साफ करने वाली मशीन की खरीद में 2.41 करोड़ रुपये तथा दवा की दुकान स्थापित करने में हुए गलत ​निविदा आवंटन से करीब दो करोड़ रुपये की हानि हुई।

मशीन खरीद के संबंध में सीबीआई द्वारा जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनमें ओमर, डॉक्टर बृजेंद्र सिंह, डॉक्टर अनुभा अग्रवाल, शशिकांत, दीपक जोशी, दिल्ली स्थित निजी फर्म प्रो मेदिक डिवाइसेस के मालिक पुनीत शर्मा तथा अज्ञात सरकारी कर्मचारी और निजी व्यक्ति शामिल हैं।

दवा की दुकान के मामले में दिल्ली के शाहदरा स्थित त्रिवेणी सेवा फार्मेसी, इसमें साझेदार पंकज शर्मा और शुभम शर्मा तथा अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दीप्ति सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\